गढ़वा में सड़क हादसे में दो की मौत

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

गढ़वा: मेराल थाना क्षेत्र के गोंदा बस्ती के निकट हुए सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।

हादसे के कारण एक परिवार बेसहारा हो गया है। मरने वाले दो लोगों में से एक की पहचान बबलू भुईयां के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि वह अपने बहनोई और उसके दोस्त के साथ एक ही मोटरसाइकिल पर सवार हो कर जा रहा था।

इसी दौरान बाइक की टक्कर सामने से आ रही कार से हो गई। घटना में मरने वाले दूसरे व्यक्ति का नाम सुभाष भुईयां और घायल व्यक्ति का नाम पिंटू भुईया है।

घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने रविवार को दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

वहीं गंभीर रूप से घायल व्यक्त को सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद रांची रेफर कर दिया गया है, जहां उसकी हालत काफी नाजुक बनी हुई है।

Share This Article