गिरिडीह में एक महिला और दो युवक गिरफ्तार

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

गिरिडीह: जिले की बेंगाबाद पुलिस ने गुरुवार को मारपीट के तीन आरोपित सहित एक दहेज हत्या कांड के प्राथमिकी अभियुक्त को भी गिरफ्तार कर गुरुवार को गिरिडीह जेल भेज दिया।

इस बाबत पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी कमलेश पासवान ने बताया पकडे गये आरोपितो के खिलाफ थान में कांड संख्या दर्ज है,

जिसमें मुख्य आरोपित नावासार निवासी खूब लाल पंडित, निरपत पंडित और दुद्धीटांड़ निवासी ईश्वर कोल्ह शामिल है।

इनके खिलाफ दहेज अधिनियम के प्राथमिकी दर्ज की गयी थी।इनमे एक महिला आरोपित दामोदर डीह निवासी हरि राणा की पत्नी अंजनी देवी को गिरफ्तार कर गिरिडीह जेल भेज दिया गया।

Share This Article