हेमंत सोरेन सरकार के लिए दिसंबर आखिरी महीना, BJP सांसद निशिकांत दुबे ने…

भाजपा को व्यापरियों की पार्टी बताए जाने के हेमंत सोरेन के बयान पर कहा कि उनकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। व्यापारियों की पार्टी हेमंत सोरेन की है

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Giridih BJP MP Nishikant Dubey: गोड्डा के BJP सांसद निशिकांत दुबे (BJP MP Nishikant Dubey) ने जोर देखकर कहा है कि हेमंत सोरेन सरकार के लिए दिसंबर आखिरी महीना है।

भाजपा को व्यापरियों की पार्टी बताए जाने के हेमंत सोरेन के बयान पर कहा कि उनकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। व्यापारियों की पार्टी हेमंत सोरेन की है। यह बातें निशिकांत ने बराकर के ऋजुबालिका (Rijubalika ) में शनिवार को पत्रकारों से बातचीत में कही।

देवघर रोपवे घटना को याद करना चाहिए

वे ऋजुबालिका में पंचकल्याणक महोत्सव (Panchkalyanak Festival) में शामिल होने बराकर पहुंचे थे। निशिकांत ने उत्तराखंड सुरंग हादसे में हेमंत सोरेन द्वारा केंद्र सरकार के विरोध में दिए गए बयान पर भी पलटवार किया।

कहा कि उन्हें देवघर रोपवे घटना को याद करना चाहिए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नहीं होते तो देवघर रोपवे घटना में फंसे लोग नहीं निकल पाते। कहा कि देश का गरुड़ फोर्स जो विदेशों में दुश्मनों को मारने के लिए जाते हैं, उनको PM मोदी ने रोपवे घटना में आम नागरिकों को बचाने में लगाया।

गरुड़ फोर्स का एक सैनिक मरते-मरते भी बचा था। निशिकांत ने कहा कि CM को गिट्टी, बालू, ट्रांसफर-पोस्टिंग से फुरसत नहीं है। राज्य में पैसे की बंदरबाट की जा रही है। निशिकांत ने आरोप लगाया कि प्रेम प्रकाश, अमित अग्रवाल जैसे लोग सीएम सोरेन के सहयोगी है।

Share This Article