Latest Newsझारखंडझारखंड : सहायक प्रोफेसर पर छात्रा ने लगाया छेड़खानी करने का आरोप

झारखंड : सहायक प्रोफेसर पर छात्रा ने लगाया छेड़खानी करने का आरोप

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

गिरिडीह: एक सहायक प्रोफेसर पर परीक्षा दे रही छात्रा के साथ छेड़खानी करने का आरोप लगा है।

घटना आरके महिला कॉलेज की है, जहां शनिवार को सेमेस्टर चार की परीक्षा के दौरान एक छात्रा ने सहायक प्रोफेसर पर छेड़खानी का आरोप लगाया।

बताया जा रहा है कि छात्रा पहली पाली के दौरान कॉलेज में इतिहास ऑनर्स की परीक्षा दे रही थी।

आरोप है कि इस दौरान केंद्र में चल रही परीक्षा की निगरानी के लिए तैनात प्रोफेसर ने उसके प्रश्न पत्र पर टिक लगाया और उस पर अपना नंबर लिखकर कॉल करने को कहा।

छात्रा ने कहा कि क्लासरूम से निकलते समय प्रोफेसर ने उसका हाथ भी पकड़ा, जिसका उसने विरोध किया। मौके पर नगर थाना की पुलिस पहुंची और मामले की जानकारी ली।

इधर, आरोपी प्रोफेसर ने कहा कि परीक्षा का समय पूरा होने के बाद उससे कॉपी मांगी गयी थी, लेकिन उसने देने से इनकार किया। इसके बाद उससे जबरदस्ती कॉपी ले ली। छेड़खानी की बात पूरी तरह से गलत है।

वहीं, कॉलेज के प्राचार्य डॉ अनुज कुमार ने कहा कि वह प्रोफेसर को बहुत अच्छे से जानते हैं। उनके ऊपर आज तक एक भी गलत आरोप नहीं लगा है। परीक्षा के बाद इस घटना की जानकारी मिली है। यह जांच का विषय है। इसकी जांच की जायेगी।

spot_img

Latest articles

नेमरा पहुंचे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, सामाजिक सद्भाव बैठक में लिया हिस्सा

Chief Minister Hemant Soren Reached Nemra: रामगढ़ जिले के अपने पैतृक गांव नेमरा में...

RTE के तहत निजी स्कूलों में नामांकन शुरू, 1176 सीटें आरक्षित

Admissions begin in Private Schools under RTE: रांची जिला प्रशासन ने गरीब और वंचित...

महिलाओं और नाबालिगों की सुरक्षा पर हाईकोर्ट सख्त, कमेटी से मांगी रिपोर्ट

High Court strict on Safety of Women and Minors: राज्य में महिलाओं और नाबालिगों...

ADB के साथ साझेदारी बिहार के लिए बहुत लाभकारी सिद्ध होगी : मुख्य सचिव

Partnership with ADB is very Beneficial for Bihar: बिहार के मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत...

खबरें और भी हैं...

नेमरा पहुंचे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, सामाजिक सद्भाव बैठक में लिया हिस्सा

Chief Minister Hemant Soren Reached Nemra: रामगढ़ जिले के अपने पैतृक गांव नेमरा में...

RTE के तहत निजी स्कूलों में नामांकन शुरू, 1176 सीटें आरक्षित

Admissions begin in Private Schools under RTE: रांची जिला प्रशासन ने गरीब और वंचित...