झारखंड : डायन का आरोप लगाकर बेटे ने मां की फोड़ी आंख, गिरफ्तार

News Aroma Media
1 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

गिरिडीह: जिले के देवरी थाना क्षेत्र के जमखोखरो गांव में मां को डायन बताकर ऑख फोड़ने वाले युवक की ग्रामीणो ने पेड़ में बांधकर जमकर पिटाई की।

ग्रामीणों ने आरोपी को मां की आंख फोड़ने के आरोप में गांव के ही पेड़ में बांध दिया और पुलिस के आने तक पीटाई करते रहे।

घटना की जानकारी देवरी पुलिस को मिलने के बाद थाना प्रभारी संतोष कुमार पुलिस जवानों के साथ घटनास्थल पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली।

इस बीच ग्रामीणों ने आरोपी को तब तक पेड़ से बांधे रखा। जब तक पुलिस नहीं पहुंची। ऱविवार को आरोपी को पकड़ कर पुलिस थाना ले गई।

आरोपी महेंद्र यादव का कहना था कि उसकं मां तंत्र-मंत्र का प्रयोग करती है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

जानकारी के अनुशार घटना शनिवार की रात में जब आरोपी और उसकी मां ही घर पर थे।

इसी दौरान बेटे महेंद्र यादव ने किसी नुकीली वस्तु से अपनी मां के आंखों पर वार किया। जिसे उसकी मां की आंखे पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

घटना के बाद ग्रामीणों ने देवरी थाना पुलिस को सूचना दिया। तो 108 एंबुलेंस से जख्मी महिला को इलाज के लिये भेजा।

Share This Article