रांची में अब भी सबसे अधिक एक्टिव मरीज़ की संख्या, पिछले 24 घंटे में रांची, जमशेदपुर, हजारीबाग, जामताड़ा और खूंटी से मिले कोरोना पॉजिटिव मरीज़

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड की राजधानी रांची में पिछले 24 घंटे में सबसे अधिक कोरोना के नौ नए मरीज मिले हैं।

रविवार को स्वास्थ्य विभाग की तरफ से दी गयी जानकारी के मुताबिक राज्य में कुल सक्रिय 82 मामलों में 45 मामले रांची में सक्रिय हैं। जबकि जिले में तीन मरीज डिस्चार्ज हुए हैं।

अबतक कुल 85786 पॉजिटिव केस आए हैं, जिनमें 84152 मरीज डिस्चार्ज हो चुके हैं। इस दौरान राज्य में कोरोना से एक भी मरीज की मौत नहीं हुई है।

विभाग के मुताबिक रविवार सुबह तक राज्य में कोरोना के 15 नए केस मिले हैं। रांची से नौ, पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) से एक, हजारीबाग से एक, जामताड़ा से तीन और खूंटी से एक मरीज मिले हैं।

राज्य में कोरोना के कुल मामलों की संख्या अब 348189 हो गयी है।

राज्य में कुल 14571875 सैंपल की जांच की गयी। राज्य में कोरोना के 82 सक्रिय केस हैं।

जबकि राज्य में कोरोना के 342974 मरीज ठीक हुए हैं। अबतक राज्य में 5133 मरीजों की मौत कोरोना से हुई है। झारखंड में कोरोना की रिकवरी रेट 98.50 प्रतिशत है।

Share This Article