झारखंड : ग्रामीणों के बीच हुई झड़प मामले में तीन मृत को बनाया नामजद अभियुक्त, परिजनों ने लगाई इंसाफ की गुहार

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

गिरिडीह: बेंगाबाद थाना क्षेत्र के कर्णपुरा मोड़ में बीते दिनों हुई दुर्घटना के बाद प्रशासन एवं ग्रामीणों के बीच झड़प मामले में तीन मृतकों को नामजद अभियुक्त बनाने को लेकर बेंगाबाद थाना प्रभारी कमलेश पासवान ने कहा कि सत्यापन के बाद मृतकों के नाम हटा दिये जायेंगे।

ऱविवार को पासवान ने कहा कि पूछताछ के क्रम मे नाम आया था लेकिन आगे की जांच में नाम हटाये जायेगे।

बताया गया कि बेंगाबाद सीओ की पिटाई मामले में सीओ की ओर से दर्ज करायी गयी प्राथमिकी में तीन मृत लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया है।

इस मामले को लेकर मृतक नामजद अभियुक्त के परिजनों ने इंसाफ की गुहार लगाई है।

मृत लोगों के नाम प्राथमिकी में डालकर उन्हें नामजद आरोपी बना दिया

मालूम हो कि पिछले दिनों कर्णपुरा मोड़ के पास हुई पुलिस और ग्रामीणों के बीच झड़प में बेंगाबाद सीओ ने मृत लोगों के नाम प्राथमिकी में डालकर उन्हें नामजद आरोपी बना दिया।

एफआईआर दर्ज होने के बाद जब उनमें मृतकों के नाम शामिल होने की पुष्टि हुई तो सभी हैरत में पड़ गए।

ग्रामीणों ने बिना जांच और सत्यापन के ही प्रशासन पर मामला दर्ज करने का आरोप लगाया है।

ग्रामीणों का कहना है कि उस घटना में कई निर्दोष लोगों के नाम पर एफआईआर में दर्ज किए गये हैं उनके नाम भी हटने चाहिये।

Share This Article