गिरिडीह में फरार चल रहा नक्सली धनी मांझी गिरफ्तार

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Giridih Naxalite Arrested: भाकपा माओवादियों (CPI Maoists) के खिलाफ Giridih Police की दबिश लगातार जारी है। इसी क्रम में सोमवार को गुप्त सूचना के आधार पर निमियाघाट थाना पुलिस ने माओवादी धनी मांझी (Maoist Dhani Manjhi) उर्फ धनिया मांझी (49) को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

जानकारी के अनुसार धनी मांझी निमियाघाट थाना क्षेत्र के चपरखो गांव का रहने वाला है। वह पिछले कई सालों से फरार चल रहा था। निमियाघाट थाना में इसके खिलाफ देशद्रोह का केस दर्ज है। केस दर्ज होने के बाद धनी मांझी फरार हो गया था।

इसी दौरान SDPO सुमित प्रसाद को गुप्त सूचना मिली तो SDPO के नेत्तृव में निमियाघाट थाना पुलिस ने रणनीति बनाकर इसे दबोचा। हालांकि धनी मांझी के पास से कोई हथियार तो बरामद नहीं हुआ।

लेकिन धनी मांझी एक सक्रिय माओवादी था और पीरटांड के साथ डुमरी के कई Hardcore शीर्ष माओवादियों के दस्त से जुड़ा हुआ था।

Share This Article