साउथ अफ्रिका में फंसे हजारीबाग और गिरिडीह के मजदूरों के मामले में दूतावास ने लिया संज्ञान

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

गिरिडीह: साउथ अफ्रिका के माली में फंसे झारखंड के हजारीबाग और गिरिडीह जिले के 33 मजदूरों के स्वदेश लाने के मामले में मंत्री चंपई सोरेन,मंत्री सत्यानंद भोक्ता और शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो ने संज्ञान लिया।

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी ने भारतीय एंबेंसी को ट्वीट किया। इसके बाद भारतीय दूतावास हरकत में आया।

इस संबंध में भारतीय एंबेसी ने ट्वीट के माध्यम से जवाब दिया है की वह “दूतावास दोनों पक्षों-वीडियो साझा करने वाले लोगों और उनके नियोक्ताओं के संपर्क में है।

उनकी समस्या का समाधान करने एंव सुविधा प्रदान करने का प्रयास कर रहे हैं।

भारतीय दूतावास के ट्वीट के बाद गिरिडीह और हजारीबाग जिले में रहने वाले प्रवासी मजदूरों के परिजनों की चिंता कम हुई है।

मजदूरों के परिजनों को अपने लोगों की शीघ्र घर वापसी की आस भी जगी है।

मालूम हो कि रविवार को सोशल मीडिया के जरिये माली मे फंसे भारतीय श्रमिकों ने अपनी व्यथा सांझा कर वतन वापस लौटने की गुहार लगाई थी।

Share This Article