गोवा के सीएम सावंत कांग्रेस के धर्मेश सगलानी से 436 मतों से पीछे

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

पणजी: मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत दक्षिण गोवा के सांकेलिम निर्वाचन क्षेत्र में पहले दौर की मतगणना के बाद अपने कांग्रेस प्रतिद्वंद्वी धर्मेश सगलानी से 436 मतों से पीछे चल रहे हैं।

पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय मनोहर पर्रिकर के बेटे उत्पल पर्रिकर, जो निर्दलीय के रूप में चुनाव लड़ रहे हैं, पणजी विधानसभा सीट के लिए भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार अतानासियो मोनसेरेट से पीछे चल रहे हैं।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सदानंद शेत तनवड़े ने विश्वास व्यक्त करते हुए बताया कि अंतिम परिणाम घोषित होने पर भाजपा स्पष्ट बहुमत जीतेगी।

Share This Article