फंदे से लटका मिला युवती का शव, पड़ोसी लड़के के साथ चल रहा था प्रेम प्रसंग

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Godda Suicide :गोड्डा जिला के नगर थाना क्षेत्र के चपरासी टोला में एक युवती का फंदे से लटका हुआ शव (Dead Body) बरामद किया गया। मृतका की पहचान पल्लवी प्रभा के रूप में हुई है।

मामले की जानकारी पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए Sadar Hospital भेज दिया और जांच पड़ताल में जुट गई।

पड़ोसी लड़के के साथ चल रहा था प्रेम प्रसंग

मामले में घरवालों ने बताया की वो लोग बीती रात शादी समारोह में गए थे और पल्लवी घर पर अकेली थी और सुबह जब उसके कमरे में जाकर देखा तो फंदे से झूलते दिखी।

मृतिका की मां ने बताया की उनकी बेटी का घर के बगल के ही एक लड़के के साथ संबंध था और कुछ दिन पहले हमने अपनी बेटी को और उस लड़के के घर पर जाकर समझाया था।

वहीं बुधवार की दोपहर शव का Postmortem किया गया और परिजन को सौंप दिया गया।

Share This Article