Latest NewsझारखंडIED ब्लास्ट की चपेट में आकर चली गई महिला की जान, नक्सलियों...

IED ब्लास्ट की चपेट में आकर चली गई महिला की जान, नक्सलियों ने…

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Woman Died IED Blast: जिले के अति नक्सल प्रभावित गोइलकेरा थाना क्षेत्र में नक्सलियों के लगाए प्रेशर IED (Improvised Explosive Device) की चपेट में आकर एक महिला की मौत हो गई।

यह घटना गोइलकेरा थाना क्षेत्र (Goilkera Police Station Area) के वन ग्राम मारादिरी गांव में हुई।

इसकी पुष्टि करते हुए पश्चिमी जिले का SP आशुतोष शेखर ने बताया कि घटना में वन ग्राम मारादिरी निवासी कांडे पूर्ती की पत्नी रानदाय पूर्ती (56) की मौत हो गई है।

बताया गया कि रानदाय पूर्ती गुरुवार को जंगल लकड़ी लाने जा रही थी। इसी दौरान प्रेशर IED की चपेट में आ गई। घटनास्थल अति नक्सल प्रभावित और जंगल होने के कारण इसकी सूचना पुलिस को शुक्रवार को मिला। इसके बाद गोइलकेरा पुलिस ने घटनास्थल पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल भेज दिया।

उल्लेखनीय है कि गुरुवार की शाम पश्चिम सिंहभूम जिले में नक्सलियों द्वारा सुरक्षाबलों को नुकसान पहुंचाने के लिए 11 किलो के दो IED लगाया था लेकिन बम निरोधक दस्ता ने उसी स्थान पर IED को नष्ट कर दिया था। साथ ही टोंटो थाना क्षेत्र में नक्सलियों (Naxalites) द्वारा पूर्व में बनाए गए नक्सली कैंप को भी पुलिस ने ध्वस्त कर दिया था।

spot_img

Latest articles

पप्पू यादव के आरोपों पर जदयू ने किया पलटवार

पटना : जदयू ने पूर्णिया सांसद पप्पू यादव के इस आरोप पर पलटवार किया...

पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने अपने आवास पर इलाज के लिए आये मरीजों के परिजनों को कराया भोजन

नई दिल्ली : पूर्णिया से लोकसभा सांसद पप्पू यादव ने शनिवार को नई दिल्ली...

सभी मतदान केन्द्रों, स्ट्रांग रूम और मतगणना स्थल पर हो केंद्रीय सुरक्षा बल की तैनाती : बाबूलाल मरांडी

रांची : पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने शनिवार को अपने बयानों...

पप्पू यादव ने नीतीश सरकार पर साधा निशाना, कहा- बदले की भावना से काम करती है सरकार

पटना : पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने जेल से बाहर आते ही एक बार...

खबरें और भी हैं...