Homeझारखंडझारखंड के छात्रों के लिए Airforce में नौकरी का सुनहरा मौका

झारखंड के छात्रों के लिए Airforce में नौकरी का सुनहरा मौका

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

न्यूज़ अरोमा रांची: इंडियन एयरफोर्स में काम करने के इच्छुक झारखण्ड के अभ्यर्थियों के लिए इंडियन एयरफोर्स में काम करने का सुनहरा मौका है।

भारतीय वायुसेना ने झारखण्ड के अभ्यर्थियों के लिए एयर फोर्स स्टेशन बिहटा, पटना केन्द्र पर 10 दिसंबर से 19 दिसंबर के बीच भर्ती रैली आयोजित की है।

इस भर्ती रैली में झारखण्ड के रहने वाले एलिजिबल कोई भी अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं।

इस भर्ती रैली के जरिये झारखण्ड के छात्रों के लिए ग्रुप X टेक्निकल ट्रेड में एयरमैन की भर्ती की जाएगी।

अगर आपके अंदर जज्बा है और आपमें भी देश सेवा की भावना है तो आप भी आवेदन करें। ध्यान रहे, यह भर्ती रैली झारखण्ड के अभ्यर्थियों के लिए विशेष रूप से आयोजित की जा रही है।

कौन कर सकते हैं आवेदन

ऐसे आवेदक जिनका जन्म 17 जनवरी 2000 से 30 दिसंबर 2003 के बीच हुआ हो, वे आवेदन करने के योग्य हैं।

क्या है शैक्षणिक योग्यता

इंटरमीडिएट, 10+2, समकक्ष आवेदक जिन्होंने मैथमेटिक्स, फिजिक्स और इंग्लिश विषय में कम से कम 50 प्रतिशत अंकों के साथ पास किया हो या किसी सरकारी मान्यता प्राप्त संस्थान से इंजीनियरिंग विषय में 3 वर्षीय डिप्लोमा कोर्स 50 प्रतिशत अंकों के साथ पूरा किया है।

कैसे करें आवेदन

इच्छुक आवेदक 27 और 28 नवंबर 2020 को https://www.airmenselection.cdac.in पर आवेदन कर सकते हैं।

आवेदकों की संख्या अधिक होने की स्थिति में अवांछित भीड़ से बचने के लिए एयर फोर्स द्वारा शैक्षणिक योग्यता में स्कोर के आधार पर भर्ती रैली में हिस्सा लेने के लिए ईमेल के जरिए प्रोविज़नल एडमिट कार्ड भेजा जाएगा।

spot_img

Latest articles

चूटूपालू घाटी में ट्रेलर का कहर, कई गाड़ियां चपेट में, दर्जनभर से ज्यादा घायल

Accident in Chutupalu Valley: जिले में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। चूटूपालू...

रजरप्पा के पास हाथियों की दस्तक, जनियामारा में दहशत का माहौल

Elephants Arrive Near Rajrappa : रामगढ़ जिले के रजरप्पा क्षेत्र में जंगली हाथियों (Wild...

सदर अस्पताल रांची की बड़ी उपलब्धि, तीन क्षेत्रों में मिला सम्मान

Sadar Hospital Ranchi's big Achievement: सदर अस्पताल रांची ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में...

खनिज भूमि पर सेस बढ़ा, विकास और पर्यावरण को मिलेगा सहारा

Cess on Mineral Land Increased: झारखंड सरकार ने खनिज धारित भूमि पर लगने वाले...

खबरें और भी हैं...