राज्य में पदाधिकारी को मिल रहा सरकार का आशीर्वाद, मचा रखा है लूट: बाबूलाल मरांडी

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

पलामू: भाजपा विधायक दल के नेता पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी को बुधवार को जिले के कार्यकर्ताओं और नेताओं द्वारा फूलमाला व गुलदस्ते देकर स्वागत किया।

उन्होंने भाजपा के कार्यकर्ताओं से पंचायत चुनाव में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की ताकि झारखंड का विकास तेजी से हो सके।

उन्होंने कहा कि इस राज्य में जेल से हो रहा है अपराध का संचालन। सरकार और उनके पदाधिकारी भाजपा बालू लूट को बढ़ावा दे रहे हैं। राज्य में महिलाएं अपने को असुरक्षित महसूस कर रही है।

राज्य में पदाधिकारी पूरी तरह लूट मचाए हुए हैं और सरकार का आशीर्वाद उन्हें मिल रहा है। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री देश को मजबूत और विश्व गुरु का दर्जा दिलाने के लिए काम कर रहे हैं। झारखंड की सरकार केंद्र की योजनाओं की राशि खर्च नहीं कर पा रही है।

मौके पर पाटन छतरपुर के विधायक पुष्पा देवी, विधायक शशिभूषण मेहता, बालमुकुंद सहाय, सांसद बीडी राम, सांसद सुनील सिंह, भाजपा नेता विनोद सिंह, बिपिन बिहारी सिंह, मनोज सिंह, मेयर अरुणा शंकर, पूर्व जिला अध्यक्ष परशुराम ओझा, कामेश्वर कुशवाहा, उदय शुक्ला भोला सिंह दुर्गा जोहरी, शिवकुमार मिश्रा सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Share This Article