राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने शहीद अल्बर्ट एक्का की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

News Update
1 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Chief Minister Paid tribute to  Albert Ekka: राज्यपाल Santosh Kumar Gangwar ने मंगलवार को रांची स्थित परमवीर चक्र से सम्मानित शहीद लांस नायक अल्बर्ट एक्का की पुण्यतिथि (Albert Ekka’s death anniversary) पर उनकी प्रतिमा पर पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

राज्यपाल ने शहीद लांस नायक अल्बर्ट एक्का के अद्वितीय साहस, वीरता और मातृभूमि के प्रति अटूट समर्पण का उल्लेख करते हुए कहा कि उनका जीवन सम्पूर्ण देशवासियों के लिए न केवल प्रेरणा का स्रोत है, बल्कि उनके बलिदान और वीरता की गाथा हमेशा अमर रहेगी।।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री Hemant Soren एवं विधानसभा सदस्य कल्पना मुर्मू सोरेन ने भी शहीद लांस नायक अल्बर्ट एक्का की प्रतिमा पर पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

Share This Article