झारखंड पुलिस की बड़ी सफलता! प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन JJMP का एरिया कमांडर गिरफ्तार

Newswrap
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jharkhand : झारखंड पुलिस को उग्रवादी गतिविधियों के खिलाफ एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन झारखंड जनमुक्ति पार्टी (JJMP) के Area Commander Jitendra Singh उर्फ बजरंगी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक Kumar Gaurav के नेतृत्व में गुप्त सूचना के आधार पर की गई।

उग्रवादियों ने घर पर किया था हमला

पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव ने पुलिस मुख्यालय में आयोजित Press वार्ता के दौरान बताया कि 23 जनवरी की रात करीब 10 बजे, जीतेंद्र सिंह और उसके साथियों ने Latehar के सेमरियाटांड़ गांव में Yugal Kishor Singh के घर पर हमला किया।

हथियारों से लैस इन उग्रवादियों ने घर की छत पर चढ़कर खिड़की-दरवाजा तोड़ने की कोशिश की और आंगन में खड़ी Motorcycle लूट ली। घटना के बाद युगल किशोर सिंह की शिकायत पर लातेहार पुलिस ने मामला दर्ज किया।

विशेष छापामारी टीम का गठन

मामले की गंभीरता को देखते हुए SDPO के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी टीम का गठन किया गया, जिसमें सदर थाना प्रभारी दुलड़ चौड़े सहित कई पुलिस अधिकारी शामिल थे।

गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने सेमरियाटांड़ गांव के पास आरती भठ्ठा के जंगल में छापा मारा और जीतेंद्र सिंह उर्फ बजरंगी को गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने एक लोडेड देशी पिस्तौल और चार जिंदा कारतूस भी बरामद किए।

इस छापेमारी में पुलिस निरीक्षक दुलड़ चौड़े, सअनि रविंद महली, सअनि उमापद महतो, आरक्षी प्रताप भुईंया, सतेंद्र उरांव, चौकीदार मुस्लिम अंसारी और सैट-1 के जवानों ने अहम भूमिका निभाई।

Share This Article