GPSC ने निकाली बंपर भर्ती, यहां से करें Apply

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now
GPSC Recruitment 2022 : गुजरात लोक सेवा आयोग (GPSC) ने अनेक पदों पर भर्ती हेतु अधिसूचना जारी किया है। इस अधिसूचना के जरिए गुजरात सिविल सेवा, क्लास -1 और क्लास-2 के 108 पदों पर भर्ती कराया जायेगा।
इच्छुक एवं योग्य कैंडिडेट्स GPSC के ऑफिशियल पोर्टल gpsc.gujarat.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
इसके अतिरिक्त कैंडिडेट्स सीधे इस लिंक https://gpsc.gujarat.gov.in/ पर के भी इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। साथ ही इस लिंक https://gpsc.gujarat.gov.in/dashboard?stage=Advertisement के माध्यम से भी ऑफिशियल नोटिफिकेशन को भी चेक कर सकते हैं।

महत्वपूर्ण तिथियां

ऑनलाइन आवेदन करने की आरभिंक दिनांक- 25 अगस्त
ऑनलाइन आवेदन करने की आखिरी दिनांक- 09 सितंबर 2022

 रिक्ति विवरण

सहायक राज्य कर आयुक्त: 28
सहायक आयुक्त आदिवासी विकास: 04
समाज कल्याण अधिकारी: 01
जिला निरीक्षक भूमि अभिलेख: 06
सहायक निदेशक, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति: 01
मुख्य अधिकारी: 12
राज्य कर अधिकारी: 50

 शैक्षणिक योग्यता

कैंडिडेट्स के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में ग्रेजुएट होना चाहिए।

 चयन प्रक्रिया

कैंडिडेट्स का चयन दो चरणों प्रीलिम्स और मुख्य परीक्षा (लिखित और व्यक्तिगत साक्षात्कार) के आधार पर किया जाएगा।
Share This Article