रांची : झारखंड अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व अध्यक्ष और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलफाम मुजीबी का बुधवार को निधन हो गया। उनके असामयिक निधन पर झारखंड के कई वरिष्ठ नेताओं और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उनके निधन पर अपने शोक संदेश में कांग्रेस नेता बंधु तिर्की ने कहा है कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं हमारे अभिभावक तुल्य रहनुमा, झारखण्ड अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व अध्यक्ष डॉ. गुलफाम मुजीबी साहब के असमायिक निधन पर मैं मर्माहत हूँ। मैं हृदय से अपनी संवेदना प्रकट करता हूं। उनके निधन से मुझे व्यक्तिगत क्षति पहुँची है जो अपूरणीय है।संवेदना के लिये लफ्ज नहीं है मेरे पास। दु:ख की इस घड़ी में उनके परिवार और चाहने वालों को सब्र और शांति मिलें।



