

गुमला : जिले के पालकोट प्रखंड कार्यालय में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने मनरेगा के बीपीओ हरीश प्रजापति को घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।





जानकारी के अनुसार, बीपीओ हरीश प्रजापति एक लाभुक से घूस ले रहे थे। इसी दौरान एसीबी की टीम ने मौके पर पहुंचकर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। एसीबी की इस कार्रवाई के बाद प्रखंड कार्यालय में हड़कंप मच गया। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
