सुपारी किलर मोहन महली सहित चार गिरफ्तार

News Aroma
1 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Gumla Crime News Update: गुमला के रायडीह थाना क्षेत्र में दो बच्चों के सामने उसके पिता प्रसाद साहू उर्फ सलिक साहू की हत्या करने के मामले का पुलिस ने दो महिलाओं सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया है।

दो आरोपी फरार

इसमें मुख्य साजिशकर्ता लालधन लोहरा व PLFI का पूर्व एरिया कमांडर सह सुपारी किलर मोहन महली शामिल है। जबकि महिलाओं में पोगरा गांव की संतोषी नाग व सदर थाना क्षेत्र की ममता गिरफ्तार हुई है।

दो आरोपी फरार हैं।

किलर से 1.30 लाख का सौदा 

हत्या का छह लोगों ने प्लान बनाया था। इसके लिए 1.30 लाख रु. में सुपारी किलर से सौदा हुआ। दो किस्तों में एक लाख भुगतान भी कर दिया था।

पुलिस ने इनसे 13 हजार व एक कट्टा, दो गोली बरामद किया है।

Share This Article