झारखंड में यहां पोते ने अपनी ही दादी को दाग दी गोली, घायल बुजुर्ग महिला रांची रेफर

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

गुमला: गुमला थाना क्षेत्र के मुरकुंडा हरदीटोली में एक पोते द्वारा अपनी ही बुजुर्ग दादी को गोली मारने का दिल को दहलाने वाला मामला सामने आया है, गोली वृद्ध महिला के सीने में लगी है।

शुक्रवार की शाम पारिवारिक विवाद में हुई इस घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। महिला को इलाज के लिए रांची रेफर किया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

क्या है मामला

स्थानीय लोगों के अनुसार, शुक्रवार शाम करीब 6ः30 बजे पारिवारिक विवाद में भगतु खड़िया नामक युवक ने वृद्ध महिला को गोली मार दी।

रिश्ते में दोनों पोता और दादी हैं। गोली की आवाज सुनकर आनन.फानन में परिजनों द्वारा वृद्ध महिला को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर किया गया है।

वहीं घटना की सूचना पर मजदूर यूनियन के अध्यक्ष जुम्मन खान सहयोगियों के साथ अस्पताल पहुंचे और वृद्ध महिला के इलाज में सहयोग किया। इसके बाद गंभीर अवस्था में वृद्ध महिला को रांची रेफर किया गया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Share This Article