एस्कॉट स्कूल में टॉपर्स को मिला स्मार्ट टीवी, किया गया पुरस्कृत

कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों ने अपने अनुभव साझा किए और विद्यालय प्रबंधन के प्रति आभार व्यक्त किया। पूरे समारोह में उत्साह और खुशी का माहौल देखने को मिला।

Razi Ahmad
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Escot International School : एस्कॉट इंटरनेशनल स्कूल में सोमवार को सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जिसमें सीबीएसई की 10वीं और 12वीं परीक्षा में 60% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर स्कूल की 10वीं टॉपर सारिया परवीन, 12वीं आर्ट्स की टॉपर हर्षिता चंद्रा, कॉमर्स की टॉपर सुहानी कुमारी तथा साइंस के टॉपर अरु रंजन को एलईडी स्मार्ट टीवी देकर सम्मानित किया गया। अन्य सफल विद्यार्थियों को लेदर बैग प्रदान किए गए। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने भाग लिया और अपनी उपलब्धियों पर गर्व व्यक्त किया।

प्राचार्य शादान आलम ने कहा कि ये आपकी मेहनत और लगन ने विद्यालय का नाम रोशन किया है। यह सम्मान आपके आत्मविश्वास को और बढ़ाएगा।

वहीं निदेशक कुणाल कश्यप ने कहा कि विद्यालय सदैव विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने के लिए तत्पर है। यह सम्मान समारोह विद्यार्थियों को और ऊंचाइयों तक पहुंचने की प्रेरणा देगा। इस दौरान विद्यार्थियों ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि यह पुरस्कार हमें और मेहनत करने की प्रेरणा देता और हमारी उपलब्धियों को खास बना देता है।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।