गुमला में बारात से लौट रही कार पेड़ से टकरायी, दूल्हे के पिता समेत दो लोगों की मौत

गुमला के पालकोट में बारात से लौट रही कार पेड़ से टकराई, हादसे में दूल्हे के पिता सहित दो लोगों की मौत हुई, जबकि कई अन्य घायल होकर अस्पताल में भर्ती हैं।

2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

गुमला : जिले में शनिवार सुबह एक दर्दनाक रोड एक्सीडेंट ने शादी की खुशियों को मातम में बदल दिया। पालकोट थाना क्षेत्र के काली मंदिर के पास बारात से लौट रही एक कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में दूल्हे के पिता समेत दो लोगों की मौत हो गई, जबकि अन्य लोग घायल हो गए। मिली जानकारी के अनुसार, बसिया के लौंगा गांव से कुम्हारी में बारात गई थी। शादी समारोह के बाद शनिवार सुबह सभी लोग वापस लौट रहे थे। इसी दौरान पालकोट के पास चालक को अचानक झपकी आ गई, जिससे कार का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई।

हादसा इतना भीषण था कि दूल्हे के पिता कलेश्वर साहू की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दिल्ली निवासी दीनबंधु साहू समेत अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पालकोट ले जाया गया, जहां से दीनबंधु साहू को बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर किया गया। लेकिन भरनो पहुंचने से पहले ही उन्होंने रास्ते में दम तोड़ दिया। इस दुर्घटना में घायल अन्य लोगों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। बताया जा रहा है कि मृतक कलेश्वर साहू घाघरा प्रखंड के चुंदरी पंचायत में पंचायत सेवक के रूप में कार्यरत थे और उन्हें उत्कृष्ट कार्य के लिए राष्ट्रपति सम्मान भी मिल चुका था। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार को जब्त कर लिया है और दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।