
रांची : देश की महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के जन्मदिन पर शुभकामनाओं का सिलसिला जारी है। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी राष्ट्रपति को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। अपने बधाई संदेश में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा है कि देश की माननीय राष्ट्रपति आदरणीय द्रौपदी मुर्मू जी को जन्मदिवस की अनेक-अनेक बधाई, शुभकामनाएं एवं जोहार।
मरांग बुरु आपको सदैव उत्तम स्वास्थ्य और सुदीर्घ जीवन प्रदान करें, यही कामना करता हूं।

