
रांची : गांडेय विधायक कल्पना सोरेन ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। कल्पना मुर्मू सोरेन ने अपने संदेश में कहा कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का जीवन, संघर्ष और सेवा भाव देश की बेटियों, महिलाओं तथा युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है। साधारण पृष्ठभूमि से देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद तक की उनकी यात्रा समाज के लिए एक मिसाल है। उन्होंने मरांग बुरु से राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और सुखमय जीवन की कामना करते हुए उनके निरंतर मार्गदर्शन और राष्ट्र सेवा के प्रति समर्पण को नमन किया।

