जमशेदपुर में हाई वोल्टेज ड्रामा: पुलिसकर्मी ने किया था टाटा स्टील के क्वार्टर पर कब्ज़ा, कराया गया खाली

जमशेदपुर के कदमा में टाटा स्टील क्वार्टर पर कथित अवैध कब्जे को हटाने पहुंची टीम को विरोध का सामना करना पड़ा, ट्रैफिक पुलिसकर्मी पर नियम उल्लंघन का आरोप लगा।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जमशेदपुर : क्या हो जब नियमों का पालन कराने वाले ही नियमों को ताक पर रख दे। जमशेदपुर के कदमा इलाके में शुक्रवार सुबह कुछ ऐसा ही हैरान करने वाला मामला सामने आया। जब टाटा स्टील यूआईएसएल (पूर्व में जुस्को) और एसआरटी की टीम एक क्वार्टर खाली कराने पहुंची। इस दौरान उन्हें भारी विरोध और हंगामे का सामना करना पड़ा। यह क्वार्टर कदमा टावर रोड स्थित टाटा स्टील क्वार्टर नंबर L5-55 था। आरोप है कि ट्रैफिक पुलिसकर्मी (ASI) अमरेश कुमार सिंह इस पर अवैध कब्जा करके रह रहे थे। वे बीते ढाई साल से क्वार्टर का ताला तोड़कर अवैध तरीके से वहां रह रहे थे। अधिकारियों के मुताबिक, इस दौरान चोरी-छिपे बिजली और पानी का भरपूर इस्तेमाल किया गया, जिससे कंपनी को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है।जब टीम बलपूर्वक इस क्वार्टर को खाली कराने पहुंची, तो दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस और नोकझोंक हुई। हालांकि, टाटा स्टील यूआईएसएल के अधिकारियों ने कड़ा संदेश देते हुए कहा है कि कंपनी की संपत्ति पर ऐसा अवैध कब्जा बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने अफ़सोस जताते हुए यह भी कहा कि अगर यह क्वार्टर खाली होता, तो किसी जरूरतमंद और योग्य कर्मचारी को दिया जा सकता था।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।