गुमला के DSE वसीम अहमद को मिला रांची का दायित्व, अन्य अधिकारियों का भी ट्रांसफर

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Gumla’s DSE got Responsibility of Ranchi : झारखंड के कई जिला शिक्षा पदाधिकारी (DEO) और जिला शिक्षा अधीक्षकों (DSE) का शिक्षा विभाग ने ट्रांसफर किया है।

इस संबंध में नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। नोटिफिकेशन के अनुसार, गुमला के डीएसई मो वसीम अहमद को रांची का जिला शिक्षा अधीक्षक बनाया गया है।

पेटरवार के क्षेत्र शिक्षा पदाधिकारी कैलाश मिश्रा को रांची का क्षेत्र शिक्षा पदाधिकारी बनाया गया है। पाकुड़ की DEO रजनी देवी को संथाल परगना प्रमंडल का क्षेत्रीय शिक्षा संयुक्त निदेशक (RJDE) बनाया गया है।

वहीं, पूर्वी सिंहभूम DEO निर्मला बरेलिया को कोल्हान प्रमंडल का आरजेडीई, पलामू के RJDE  शिवेंद्र कुमार को माध्यमिक शिक्षा का उप निदेशक बनाया गया है।

गोड्डा के DEO सुनील कुमार को पलामू के RJDE का और साहेबगंज के डीईओ दुर्गानंद झा को साहेबगंज के डीएसई का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है।

हजारीबाग के DEO उपेंद्र नारायण को माध्यमिक शिक्षा का उपनिदेशक, बोकारो के DSE नूर आलम खां को लोहरदगा का DSE सह प्रभारी DEO, जामताड़ा के DSE दीपक राम को सिमडेगा का DSE, लोहरदगा की डीएसई अपरूपा पॉल चौधरी को खूंटी का DEO बनाया गया है और DSE का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

चाईबासा के क्षेत्र शिक्षा पदाधिकारी अभय कुमार शील को गुलाम का DSE के साथ DEO का प्रभार, खूंटी के DSE प्रवीण रंजन को हजारीबाग का DEO, तोरपा के क्षेत्र शिक्षा पदाधिकारी अतुल कुमार चौबे को बोकारो का DSE बनाया गया है। पूर्वी सिंहभूम की DSE निशु कुमारी को धनबाद का DEO बनाया गया है।

देवघर के DSE टोनी प्रेमराज टोप्पो को पश्चिमी सिंहभूम का DEO, साहेबगंज के क्षेत्र शिक्षा पदाधिकारी अजय तोपनो को पश्चिमी सिंहभूम का DSE, हजारीबाद के क्षेत्र शिक्षा पदाधिकारी मनोज कुमार को पूर्वी सिंहभूम का DEO बनाया गया है।

Share This Article