गुरु गोविंद सिंह का मना 357वां प्रकाश पर्व, कीर्तन वाणी से निहाल हुए श्रद्धालु

Guru Gobind Singh 357th Prakash Parv: सिखों के दशम गुरु गोविंद सिंह (Guru Gobind Singh) का 357वां प्रकाश पर्व बुधवार को मनाया गया।

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Guru Gobind Singh 357th Prakash Parv: सिखों के दशम गुरु गोविंद सिंह (Guru Gobind Singh) का 357वां प्रकाश पर्व बुधवार को मनाया गया। डालटनगंज के गुरुद्वारा श्रीगुरु सिंह सभा, बेलवाटिका में प्रातः की चौकी के उपरांत भव्य दीवान सजाया गया।

इसमें रागी जत्था के अलावा स्थानीय बच्चे, युवक-युवतियां ने कीर्तन वाणी से संगत को निहाल कर दिया।

प्रकाश पर्व को लेकर मुख्य समारोह का आयोजन गुरुद्वारा में किया गया। इसमें ज्ञानी सुंदर सिंह एवं अन्य जत्था के द्वारा कीर्तन किया गया। समाज के बच्चों की ओर से प्रस्तुत कीर्तन ने संगत को भाव विभौर कर दिया।

पूर्वाह्न 11 बजे मुख्य दीवान सजाया गया। ज्ञानी सुंदर सिंह ने अरदास की। दीवान की समाप्ति के बाद गुरु तेग बहादुर मेमोरियल हॉल में लंगर हुआ। मनमोहन तिवारी एवं संगत की ओर से लंगर की सेवा की गई।

इस मौके पर सिख समाज के सैकड़ो लोग उपस्थित थे।

Share This Article