जमशेदपुर में युवक का अधजला शव मिला, हत्या की आशंका

जानकारी पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों से पूछताछ के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जमशेदपुर: मानगो थाना (Mango police station) अंतर्गत वर्कर्स कॉलेज के पास स्वर्णरेखा नदी घाट में एक युवक का अधजला शव बरामद हुआ।

जिसके बाद घटना की सुचना पुलिस को दी गई। जानकारी पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों से पूछताछ के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। बता दें कि शव की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। मृतक की उम्र 30 से 35 वर्ष के बीच है।

हत्या की आशंका

स्थानीय निवासी दुर्गा सिंह ने बताया कि मंगलवार सुबह जब आसपास के लोग शौच के लिए नदी किनारे आए तो उन्होंने शव को देखा।

शव से मिट्टी के तेल की बदबू आ रही थी। शव को देखकर प्रतीत होता है कि किसी ने हत्या कर साक्ष्य को छिपाने के लिए उसे जला दिया होगा। इस मामले में पुलिस ने अपनी कार्यवाई शुरू कर दी है।

Share This Article