झारखंड

हजारीबाग लाया गया महाराष्ट्र से 15 लाख का इनामी हार्डकोर नक्सली कारू हुलास यादव

हजारीबाग: 15 लाख रुपये के इनामी (Rewarded) हार्डकोर उग्रवादी (Hardcore Extremist) Karu Hulas Yadav को 18 सितंबर को गिरफ्तार (Arrest) किया गया था।

शुक्रवार को SP मनोज रतन चौथे ने पत्रकार वार्ता कर औपचारिक रूप से बताया कि कारू को महाराष्ट्र ATS ने गिरफ्तार किया था जिसे शुक्रवार को हजारीबाग (Hazaribagh) लाया गया।

उन्होंने बताया कि ATS को यह मालूम ही नहीं था कि पालघर जिले के नालासोपारा से जिस व्यक्ति को पकड़ा गया है वह 15 लाख का इनामी झारखंड का हार्डकोर नक्सली (Hardcore Extremist) कारू यादव उर्फ हुलास यादव है।

कारू यादव के ऊपर 56 मामले थाने में दर्ज

SP ने बताया कि नक्सली (Naxalite) कारू यादव का दस्ता चतरा और हजारीबाग के सीमांत इलाके में सक्रिय था।

सीमांत इलाके में दुर्दांत माओवादियों (Maoists) के मारे जाने और पकड़े जाने के बाद एकलौता हार्डकोर उग्रवादी रह गया था, जो लेवी वसूलने के साथ-साथ पोस्टर चिपका (Pasting Posters) कर लोगों के बीच दहशत (Panic) फैला रहा था।

संगठन को भी मजबूत करने की कोशिश कर रहा था। कारू यादव के ऊपर 56 मामले थाने में दर्ज हैं। झारखंड पुलिस ने उसे मोस्ट वांटेड (Most Wanted) घोषित करते हुए कहा था कि यह एक खतरनाक नक्सली है, जो हिंसा के कई मामलों में सरकार द्वारा वांछित था।

मूल रूप से कटकमसांडी थाना क्षेत्र का रहने वाला है कारू हुलास यादव

कारू यादव उर्फ हुलास यादव भाकपा माओवादी संगठन (CPI Maoist organization) का रीजनल कमिटी का सदस्य है, जो हजारीबाग जिले के कटकमसांडी प्रखंड का रहने वाला है।

कारू हुलास यादव मूल रूप से हजारीबाग जिले के कटकमसांडी थाना क्षेत्र का रहने वाला है। वह महाराष्ट्र (Maharashtra) के पालघर जिले में इलाज करवाने के लिए गया था। इसी दौरान इसकी सूचना पुलिस को मिली थी, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई थी।

उल्लेखनीय है कि यह हार्डकोर उग्रवादी (Hardcore Extremist) पहले कभी जेल नहीं गया है। पहली बार इसकी गिरफ्तारी (Arresting) हुई है।

Back to top button
Close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker