बहू ने की बूढ़ी सास की पिटाई, मां, मौसा और मौसी ने भी दिया साथ, 30 लाख रुपए के जेवर…

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Daughter-in-Law Beat up Old Mother-in-Law: राजधानी रांची के हरिहर सिंह रोड (Harihar Singh Road) में गणेश अपार्टमेंट में रहने वाली बुजुर्ग महिला शकुंतला कुमारी के साथ सोमवार को बहू संजना वर्मा, उसकी मां, मौसा सुनील वर्मा और मौसी ने मारपीट की।

सास के कमरे में रखे 30 लाख रुपए के जेवर भी लूट लिए। इससे पहले विरोध करने पर सभी ने वृद्ध महिला (Old Girl) की जमकर पिटाई की। गर्दन दबाकर हत्या करने की भी कोशिश की।

विवाह के बाद ही करने लगे प्रताड़ित

पीड़िता सांस की लिखित शिकायत पर बरियातू थाना में बहू संजना, मां, मौसा व मौसी पर नामजद प्राथमिकी (FIR) दर्ज की गई है। उन्होंने बताया है कि उनके पुत्र ईशान का विवाह संजना के साथ साल 2011 में हुआ था।

विवाह के कुछ दिन बाद से ही बहू बेटा ईशान, सास एवं सुसर को शारीरिक एवं मानसिक प्रताड़ना (Mental Torture) देने लगी। बहू बाद में पटना में अपनी मौसी के यहां रहने लगी।

बताया गया कि उनके पुत्र ईशान ने वर्ष 2022 में तलाक की अर्जी दायर की। पता चलते ही वह रांची आई और फ्लैट में रहने लगी। पत्नी के व्यवहार से आजिज ईशान अपने भाई के यहां रहने लगा। लिखित शिकायत के बाद पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

Share This Article