हजारीबाग में बैंक ऑफ इंडिया के ATM की चोरी, 21 लाख…

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Hazaribagh ATM Theft: जिले में बेखौफ अपराधियों ने हाइवे के बगल में स्थित एक ATM की चोरी कर ली। घटना जिले के पदमा प्रखंड की है, जहां बैंक ऑफ इंडिया (BOI) के ATM को चोर काटकर ले गए।

जानकारी के मुताबिक, ATM में 20,92,700 रुपये थे। चोरों ने रविवार की रात करीब सवा 12 बजे घटना को अंजाम दिया। सुबह जब लोगों ने ATM का शटर (Shutter) टूटा देखा, तो उन्हें शक हुआ।

सामने जाकर देखा तो अंदर से ATM ही गायब था। इसके बाद लोगों ने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस और बैंक के अधिकारी को दी। जानकारी मिलते ही पदमा पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच-पड़ताल शुरू की।

Share This Article