हजारीबाग में कुएं से बुजुर्ग की मिली लाश

News Update
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Dead body of an Elderly Man Found in a Well : हजारीबाग के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के अमनारी पंचायत के शेखा गांव के एक बुजुर्ग का शव (Old Man Body) कुएं से शनिवार को पुलिस ने बरामद किया है।

शव की पहचान लखन राम के रूप में की गई है। वह गांव में पुजारी का काम करता था। वह 27 नवंबर से लापता था।

फिलहाल पुलिस कर रही है मामले की जांच

गांव के कुछ लोग गांव के बाहर बने हुए कुएं में शव को देखे। इसके बाद इसकी जानकारी पूरे गांव में आग की तरह फैल गई। मामले की जानकारी ग्रामीणों ने मुफ्फसिल थाना को दी।

पुलिस घटना स्थल पर पहुंच कर शव को कुएं से निकलवाया और उसके बाद पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया। इधर परिजन हत्या (Murder) कर शव को कुंए में डालने की बात कह रहे हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Share This Article