मुहर्रम को लेकर हजारीबाग में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक

Archana Ekka
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

हजारीबाग : मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने के लिए हजारीबाग जिला प्रशासन ने व्यापक तैयारी की है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने सभी चौक-चौराहों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं। वहीं यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने नया रोड मैप जारी किया है।

इसके तहत शहर के अंदर भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाने का फैसला लिया गया है। प्रशासन का कहना है कि इससे भीड़ नियंत्रण और आवागमन को आसान बनाने में मदद मिलेगी। यह व्यवस्था 24 जून से 26 जून तक लागू रहेगी। सुरक्षा और यातायात दोनों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है ताकि पर्व के दौरान किसी प्रकार की परेशानी न हो।

भारत माता चौक, रसूलगंज चौक, रेलवे ओवरब्रिज लेपो रोड मोड़, छड़वा गदोखर मोड़, सिघानी मोड़ से चानो रोड ओवरब्रिज, नगवां टोल प्लाजा/बाईपास मोड़ तथा कूद रेलवे पुल के पास सुबह 8 बजे से रात 12:30 बजे तक भारी वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। प्रशासन ने लोगों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सनमार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।