झारखंड हाई कोर्ट में रिम्स की लचर व्यवस्था को लेकर दायर याचिका पर हुई सुनवाई

News Aroma Media
1 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड हाई कोर्ट में रिम्स की लचर व्यवस्था को ठीक करने की मांग को लेकर दायर याचिका पर शुक्रवार को सुनवाई हुई।

मामले की सुनवाई हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश डॉ. रवि रंजन और न्यायाधीश सुजीत नारायण प्रसाद की अदालत में हुई।

न्यायाधीश ने अपने आवासीय कार्यालय से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से मामले की सुनवाई की।

अदालत ने मामले में सभी पक्षों को सुनने के बाद रिम्स निदेशक को यह बताने को कहा है कि रिम्स में क्या-क्या कठिनाई है ताकि उन कठिनाइयों को दूर किया जा सके।

रिम्स को बेहतरीन अस्पतालों में से एक बनाया जा सके। मामले की अगली सुनवाई 18 मार्च को होगी।

वहीं, याचिकाकर्ता के अधिवक्ता और सरकार के अधिवक्ता ने अपने-अपने आवास से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से अपना पक्ष रखा।

अदालत ने मामले में सभी पक्षों को सुनने के बाद रिम्स निदेशक को अपना जवाब पेश करने को कहा है।

Share This Article