Latest Newsझारखंडहेमंत सरकार ने नहीं की महाकुंभ जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए कोई...

हेमंत सरकार ने नहीं की महाकुंभ जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए कोई विशेष व्यवस्था: प्रतुल शाहदेव

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

 Ranchi : भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता Pratul Shah Dev ने हेमंत सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि सरकार ने अपना सनातन विरोधी चेहरा दिखा दिया है। विश्व का सबसे बड़ा धार्मिक आयोजन Mahakumbh उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में हो रहा है।

करोड़ों की संख्या में देश-विदेश से श्रद्धालु महाकुंभ में पुण्य की डुबकी लगाने के लिए पहुंच रहे हैं लेकिन दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से झारखंड की हेमंत सरकार ने इस अवसर पर प्रदेश के श्रद्धालुओं के लिए कोई विशेष व्यवस्था नहीं की है।

हेमंत सरकार ने अपना सनातन विरोधी चेहरा दिखा दिया

प्रतुल शाह देव ने कहा कि अनेक राज्यों की सरकारों ने Kumbh Snan के अवसर पर अपने-अपने राज्यों से नोडल अधिकारियों को प्रयागराज में नियुक्त किया है। साथ ही अलग-अलग राज्यों के कर्मचारियों और अधिकारियों की बड़ी फौज भी लगातार कैंप करके उन राज्यों से आने वाले श्रद्धालुओं का विशेष ध्यान रख रही है।

कई राज्यों ने Special Bus को रवाना किया है। राज्यों ने अपने यहां से आने वाले श्रद्धालुओं के ठहरने, खाने-पीने, भोजन आदि की व्यवस्था का भी ध्यान रखा है लेकिन झारखंड सरकार इस मामले में बिल्कुल ही असंवेदनशील रही है। झारखंड सरकार ने इस अवसर पर कोई विशेष व्यवस्था झारखंड के श्रद्धालुओं के लिए नहीं की है।

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता ने मांग की है कि अभी भी महाकुंभ में 26 दिन का समय बचा हुआ है। राज्य सरकार अविलंब झारखंड के श्रद्धालुओं के लिए Prayagraj में अधिकारियों और कर्मचारियों को तैनात करे और श्रद्धालुओं को उचित सुविधा देने का कार्य करे। राज्य सरकार अपने स्तर से विशेष बस सेवा को भी बहाल करे।

शाह देव ने आरोप लगाया कि Congress के राष्ट्रीय अध्यक्ष Mallikarjun Kharge ने जिस तरीके से कुंभ मेला और सनातन विरोधी बयान दिया, वह ED गठबंधन की सनातन विरोधी सोच को दिखाता है। झारखंड सरकार भी कांग्रेस के समर्थन से ही चल रही है। लिहाजा ऐसा प्रतीत होता है कि कांग्रेस की मानसिकता के अनुसार ही झारखंड सरकार ने महाकुंभ को नजरअंदाज करने का काम किया है।

spot_img

Latest articles

झारखंड हाईकोर्ट सख्त, जर्जर स्कूलों और शिक्षकों की कमी पर मांगी जवाबदेही

Ranchi : रांची में झारखंड हाईकोर्ट ने राज्य के सरकारी स्कूलों की खराब हालत...

स्मृति शेष : रांची के साहित्य प्रेमी व्यवसायी थे हनुमान सरावगी

नवेन्दु उन्मेष आज ज्यादातर लोग रांची के प्रसिद्ध व्यवसायी रहे हनुमान प्रसाद सरावगी के बारे...

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन पहुंचे पटना, एयरपोर्ट पर पार्टी नेताओं ने किया स्वागत

पटना : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन शनिवार को पटना पहुंचे। उनके पटना...

खबरें और भी हैं...

झारखंड हाईकोर्ट सख्त, जर्जर स्कूलों और शिक्षकों की कमी पर मांगी जवाबदेही

Ranchi : रांची में झारखंड हाईकोर्ट ने राज्य के सरकारी स्कूलों की खराब हालत...

स्मृति शेष : रांची के साहित्य प्रेमी व्यवसायी थे हनुमान सरावगी

नवेन्दु उन्मेष आज ज्यादातर लोग रांची के प्रसिद्ध व्यवसायी रहे हनुमान प्रसाद सरावगी के बारे...