गम्हरिया फ्लैट हादसा पर चंपाई सोरेन ने लिया संज्ञान, पीड़ितों को मिलेगा मुआवजा…

Newswrap
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Saraikela : सरायकेला-खरसावां जिले के गम्हरिया स्थित Tata Steel की अनुषंगी इकाई Tayo आवासीय सेक्टर में जर्जर फ्लैट के ढहने की घटना पर पूर्व मुख्यमंत्री व सरायकेला विधायक Champai Soren ने मंगलवार को संज्ञान लिया।

उन्होंने प्रभावित मजदूरों और उनके परिवारों से मुलाकात कर घटनास्थल का निरीक्षण किया। चौपाई सोरेन ने टाटा स्टील प्रबंधन से पीड़ित मजदूरों को इंसाफ दिलाने का आश्वासन दिया।

हादसे के बाद प्रभावित मजदूरों ने पूर्व मुख्यमंत्री के समक्ष अपनी पीड़ा व्यक्त की। चंपाई सोरेन ने टाटा प्रबंधन से फोन पर बातचीत कर मजदूरों के लिए नए फ्लैट उपलब्ध कराने की मांग की।

उन्होंने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि कंपनी बंद होने के बाद से मजदूरों को उनका Final Settlement भी नहीं मिला।

पीड़ितों को मिलेगा मुआवजा

चंपाई सोरेन ने गम्हरिया अंचल अधिकारी को निर्देश दिया कि पीड़ित मजदूरों को त्वरित राहत दी जाए। बुधवार को टाटा प्रबंधन के साथ बैठक तय की गई है। पूर्व मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि बातचीत के जरिए मजदूरों के लिए उचित मुआवजा और रहने के लिए Flat आवंटित कराए जाएंगे।

जर्जर हो चुकी थी इमारत

मिली जानकारी के अनुसार, Tayo Company के बंद होने के बाद पिछले 9 वर्षों से फ्लैट का रखरखाव नहीं किया गया था। सोमवार को फ्लैट की जर्जर हालत के कारण 16 Unit एक साथ गिर गईं। गनीमत यह रही कि हादसे में कोई जान-माल की हानि नहीं हुई। हालांकि, मजदूरों का सारा सामान मलबे में दब गया।

मजदूरों ने न्यायालय में लंबित फाइनल सेटलमेंट और बेहतर आवास की व्यवस्था की मांग की है। चंपाई सोरेन ने भरोसा दिया कि वे मजदूरों के हक की लड़ाई में हर संभव प्रयास करेंगे।

Share This Article