गुमला सड़क हादसे पर हेमंत सोरेन ने जताया दु:ख

परमात्मा दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिवार को दु:ख सहन करने की शक्ति दें

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant Soren) ने कहा कि गुमला के डुमरी में सड़क हादसे (Road Accident) में पांच लोगों की मौत की खबर से मन आहत है।

परमात्मा दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिवार को दु:ख सहन करने की शक्ति दें। साथ ही कहा कि हादसे में घायल लोगों को चिकित्सा सुविधा (Medical Facility) उपलब्ध कार्रवाई जा रही है।

गुमला सड़क हादसे पर हेमंत सोरेन ने जताया दु:ख-Hemant Soren expressed grief over Gumla road accident

11 लोगों की हालत गंभीर

उल्लेखनीय है कि गुमला जिले के डुमरी थाना क्षेत्र के जरडा गांव के पास मंगलवार देर रात बेटी की शादी कर लौट रहा परिवार सड़क हादसे का शिकार हो गया।

हादसे में माता-पिता समेत पांच लोगों की मौत हो गई जबकि 14 अन्य घायल हो गए। घायलों को सदर अस्पताल (Sadar Hospital) में भर्ती कराया गया है। इनमें 11 लोगों की हालत गंभीर है।

Share This Article