बापू ने सत्य और अहिंसा के रास्ते पर चलते हुए देश को स्वतंत्रता का मार्ग दिखाया : हेमंत सोरेन

गांधी जयंती पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने सत्य, अहिंसा, समानता, भाईचारे और जनकल्याण के लिए उनके विचारों को अपनाने का आह्वान किया।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उन्हें शुक्रवार को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर मोरहाबादी स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि बापू ने सत्य और अहिंसा के रास्ते पर चलते हुए देश को स्वतंत्रता का मार्ग दिखाया और दुनिया को मानवता, शांति और सह-अस्तित्व का संदेश दिया।आज जब समाज में विभाजन की कोशिशें दिखाई देती हैं, तब बापू का सत्य, अहिंसा, निर्भीकता, सद्भाव और सर्वजन हित का संदेश हमें और मजबूती देता है। उन्होंने कहा कि बापू का सपना ऐसे देश का था, जहां आखिरी व्यक्ति तक विकास की रोशनी पहुंचे, गरीब और वंचित को सम्मान मिले, गांव सशक्त हों और प्रकृति के साथ संतुलन बना रहे। आइए, गांधी जयंती के अवसर पर हम उनके विचारों को केवल स्मरण करने तक सीमित न रखें, बल्कि सामाजिक न्याय, समानता, भाईचारे और जनकल्याण के लिए अपने संकल्प को और मजबूत करें।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।