Latest Newsझारखंडदिवंगत शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो के पार्थिव शरीर को हेमंत सोरेन ने...

दिवंगत शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो के पार्थिव शरीर को हेमंत सोरेन ने दिया कंधा

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

रांची: राज्य के शिक्षामंत्री जगरनाथ महतो (Jagarnath Mahato) का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ आज शाम 4:30 बजे बोकारो (Bokaro) के भंडारीदह में किया जाएगा।

अंतिम यात्रा में CM हेमंत सोरेन (Hemant Soren) भी शामिल होंगे। मुखाग्नि उनके पुत्र अखिलेश महतो उर्फ राजू महतो देंगे। महतो का गुरुवार सुबह 6:30 बजे चेन्नई (Chennai) के अस्पताल में निधन हो गया था।

दिवंगत शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो के पार्थिव शरीर को हेमंत सोरेन ने दिया कंधा- Hemant Soren gave shoulder to the dead body of late Education Minister Jagarnath Mahto

महतो का पार्थिव शरीर बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर सुबह 7:30 पहुंचा

महतो का पार्थिव शरीर रांची बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर आज सुबह करीब 7:30 पहुंचा। एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन समेत कई मंत्री और विधायक उपस्थित थे। वहां से सीधा पार्थिव शरीर झारखंड विधानसभा (Jharkhand Assembly) ले जाया गया।

पार्थिव शरीर को पूरे सम्मान के साथ तिरंगे में लपेटकर लाया गया। जगरनाथ महतो (Jagarnath Mahato) को याद करके मौजूद लोग गमगीन हो गए।

दिवंगत शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो के पार्थिव शरीर को हेमंत सोरेन ने दिया कंधा- Hemant Soren gave shoulder to the dead body of late Education Minister Jagarnath Mahto

मंत्री और MLA ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी

एयरपोर्ट (Airport) से विधानसभा के बीच सड़क के दोनों ओर उनके समर्थक अंतिम दर्शन के लिए खड़े रहे। विधानसभा में मंत्री और MLA ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी।

तय कार्यक्रम के अनुसार पार्थिव शरीर को हरमू (रांची) स्थित पार्टी कार्यालय में कुछ समय के लिए रखा जाएगा। इसके बाद पार्थिक शरीर (Mortal Body) को पैतृक गांव भंडारीदह ले जाया जाएगा।

दिवंगत शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो के पार्थिव शरीर को हेमंत सोरेन ने दिया कंधा- Hemant Soren gave shoulder to the dead body of late Education Minister Jagarnath Mahto

कई अन्य विधायक व पदाधिकारी उपस्थित

मंत्रिमंडल सचिवालय एवं समन्वय विभाग ने बोकारो जिला के उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखकर राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार की आवश्यक तैयारी सुनिश्चित करने को कहा है।

विधानसभा परिसर में मंत्री जगरनाथ महतो (Jagarnath Mahato) के पार्थिव शरीर को CM हेमंत सोरेन , विधानसभा अध्यक्ष रविंद्र महतो, केंद्रीय राज्यमंत्री अन्नपूर्णा देवी, मंत्री बादल पत्रलेख, मंत्री बन्ना गुप्ता, मंत्री चपंई सोरेन, मंत्री हफीजुल हसन, मंत्री आलमगीर आलम, मंत्री सत्यानंद भोक्ता, विधायक प्रदीप यादव, राज्यसभा सदस्य महुआ मांजी, मुख्य सचिव सुखदेव सिंह, MLA सरयू राय, दीपिका पांडे सिंह, स्टीफन मरांडी, MP विजय हांसदा समेत कई अन्य विधायक व पदाधिकारी उपस्थित थे।

दिवंगत शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो के पार्थिव शरीर को हेमंत सोरेन ने दिया कंधा- Hemant Soren gave shoulder to the dead body of late Education Minister Jagarnath Mahto

spot_img

Latest articles

कुमार सानू ने EX वाइफ के खिलाफ दायर किया मानहानि का मुकदमा

Kumar Sanu Files Defamation Case : बॉलीवुड के मशहूर सिंगर कुमार सानू उर्फ सानू...

हिजाब विवाद के बाद नीतीश कुमार की सुरक्षा हुई और कड़ी

Nitish Kumar's Security Beefed up after Hijab Controversy : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार...

नीतीश कुमार ने JDU कोष में दिया एक माह का वेतन

Nitish Kumar Donated one Month's Salary to the JDU fund : बिहार के मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से NIT जमशेदपुर के निदेशक ने की मुलाकात

Director of NIT Jamshedpur met Chief Minister Hemant Soren : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant...

खबरें और भी हैं...