समय पर पूरा हो निर्माणाधीन स्टेट हैंगर का निर्माण कार्य : हेमंत सोरेन

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रांची एयरपोर्ट स्थित निर्माणाधीन स्टेट हैंगर का निरीक्षण कर अधिकारियों को समयसीमा, गुणवत्ता और आधुनिक तकनीक के साथ कार्य शीघ्र पूरा करने का निर्देश दिया

Neeral Prakash
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

मुख्यमंत्री ने निर्माणाधीन स्टेट हैंगर औरउससे जुड़े आधारभूत ढांचा निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया

रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गुरुवार को बिरसा मुंडा हवाई अड्डा परिसर में निर्माणाधीन स्टेट हैंगर औरउससे जुड़े आधारभूत ढांचा निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्यों की प्रगति, गुणवत्ता और समयबद्धता की विस्तार से समीक्षा की और उपस्थित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि सभी निर्माण कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप और तय समयसीमा के भीतर हर हाल में पूर्ण हों। उन्होंने कहा कि विकास के इस दौर में राज्य के लिए आधुनिक, सुदृढ़ और विश्वस्तरीय इंफ्रास्ट्रक्चर का निर्माण अत्यंत आवश्यक है।साथ ही निर्माण प्रक्रिया में नवीन तकनीकों के अधिकतम उपयोग, बेहतर संसाधनों के समुचित प्रबंधन एवं कार्यों की नियमित और प्रभावी निगरानी सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया, ताकि परियोजनाएं तेजी से और पारदर्शिता के साथ पूरी हो सकें। हमारा संकल्प है, मजबूत आधारभूत संरचना के साथ झारखंड को प्रगति की नई ऊंचाइयों तक ले जाना।

Share This Article
नीरल प्रकाश के पास पत्रकारिता में 2 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने एंकरिंग, रिपोर्टिंग और स्क्रिप्ट राइटिंग में काम किया है। पिछले 2 सालों से वे IDTV इंद्रधनुष के साथ काम कर रही हैं, जहां उन्होंने ऑन-एयर प्रस्तुतिकरण के साथ-साथ बैकएंड कंटेंट क्रिएशन में भी योगदान दिया। समाचार रिपोर्टिंग के अलावा, उन्होंने आकर्षक स्क्रिप्ट तैयार करने और कहानी को पेश करने का अनुभव भी प्राप्त किया है।