मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने देउड़ी मंदिर में की पूजा-अर्चना, पत्नी के संग लिया मां का आशीर्वाद

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन ने तमाड़ के देउड़ी मंदिर में पूजा-अर्चना कर झारखंडवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की, मंदिर महेंद्र सिंह धोनी का भी पसंदीदा स्थल है

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पत्नी और गांडेय विधायक कल्पना सोरेन के साथ शनिवार को तमाड़ स्थित प्राचीन देउड़ी मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने पारंपरिक रीति रिवाज से मां देउड़ी की पूजा अर्चना की। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मां देउड़ी के चरणों में शीश झुकाकर झारखंडवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। पूजन का कार्य पुरोहित मनोज पंडा और मुख्य पाहन सुखराम ने संपन्न कराया। गौरतलब है कि देउड़ी मंदिर टीम इंडिया के कैप्टन कूल रहे महेंद्र सिंह धौनी का भी पसंदीदा पूजा स्थल है। यहां वे पूजा के लिए आते रहते हैं।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।