हेमंत सोरेन ने वीर शहीद चानकु महतो को श्रद्धांजलि अर्पित की

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant Soren) ने हूल विद्रोह के महान क्रांति वीर शहीद चानकु महतो (Veer Shaheed Chanku Mahato) के शहादत दिवस पर श्रद्धांजलि अर्पित की है।

झारखण्ड के वीर शहीद अमर रहें

मुख्यमंत्री ने कहा कि वीर शहीद चानकु महतो (Veer Shaheed Chanku Mahato) ने अंग्रेजों के शोषण और अत्याचार के खिलाफ गांव-गांव घूमकर युवाओं को जागरूक और एकजुट कर अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ बिगुल फूंका था।

उन्होंने अपने अदम्य साहस और नेतृत्व क्षमता से अंग्रेजों की जड़े हिला दी थीं। उन्हें शत-शत नमन। झारखण्ड के वीर शहीद अमर (Veer Shaheed Amar) रहें!

Share This Article