रांची में यहां दारोगा ने प्रेमिका पर की फायरिंग, जवान पुलिस हिरासत में

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: चुटिया थाना क्षेत्र स्थित धुमसा टोली में सोमवार की सुबह में रांची पुलिस के जवान नवीन कच्छप ने अपनी प्रेमिका पर गोली चला दी। फायरिंग में महिला बाल-बाल बच गई।

यहां गोली महिला को नहीं लगते हुए दीवार में जा लगी। जानकारी के अनुसार सिपाही नवीन कच्छप ने महिला पर गोली चलायी है।

इस महिला पर गोली चली है वह सिपाही की प्रेमिका बतायी जा रही है।

पुलिस मामले की जांच कर रही है

Man Facing Attempted Murder Charges Over Love Triangle Shooting | Complex

घटना सुबह करीब 8 बजे की बताई जा रही है। गोली चलने की सूचना मिलने के बाद चुटिया थाना प्रभारी रवि ठाकुर मौके पर पहुंचे और सिपाही नवीन को पुलिस सुरक्षा में रखा है।

उनके सरकारी हथियार को पुलिस ने ले लिया है। इधर, थाना प्रभारी रवि ठाकुर का कहना है कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

महिला से सिपाही नवीन का क्या रिश्ता है?

महिला से सिपाही नवीन का क्या रिश्ता है उसको लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है।

महिला से सिपाही नवीन का क्या रिश्ता है?

स्थानीय लोगों ने बताया कि प्रेमी सिपाही ने अपनी प्रेमिका पर ही गोली चलायी है। गोली दीवार पर जाकर लगी।

इस वजह से महिला को गोली नहीं लगी। गोली चलने की घटना की जानकारी पुलिस को दी।

इसके बाद पेट्रोलिंग पुलिस ने सिपाही नवीन कच्छप को हिरासत में लेकर थाना ले गई, जहां उससे पूछताछ की जा रही है।

Share This Article