


हल्द्वानी: हल्द्वानी के रामलीला मैदान में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की जनसभा के बाद कथित तौर पर शुद्धिकरण किए जाने के मामले में पुलिस ने पार्टी नेता अंजू आर्य की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।





पुलिस के मुताबिक, अधिवक्ता आर्य की ओर से हल्द्वानी पुलिस कोतवाली में दी गई शिकायत के आधार पर अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
