Homeविदेशब्राजील के Rio de Janeiro में तूफान से तबाही, 23 की मौत

ब्राजील के Rio de Janeiro में तूफान से तबाही, 23 की मौत

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

रियो दि जेनेरियो: ब्राजील के रियो दि जेनेरियो में आए भीषण तूफान से तबाही मच गई है।

शुरुआती सूचना में कम से कम 23 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। यह संख्या अभी बढ़ने की उम्मीद है। तूफान प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्य चल रहा है और शव निकालने के लिए आपदाकर्मी संघर्षरत हैं।

ब्राजील के प्रमुख पर्यटन केंद्र रियो डि जेनेरियो में भीषण बारिश के बाद पहाडों से चट्टान खिसकने के साथ तेज तूफान ने जनजीवन अस्तव्यस्त कर दिया है।

रियो डि जेनेरियो के अग्निशमन विभाग ने कहा है कि भूस्खलन व बाढ़ के कारण शुरुआती कुछ घंटों में ही 18 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी थी।

सामाजिक कार्यकर्ता माइकल बार्थल ने ट्वीट कर मृतकों की संख्या बढ़कर 23 होने की पुष्टि की। अग्निशमन विभाग के अनुसार रियो से 68 किलोमीटर उत्तर स्थित कस्बे पेट्रोपोलिस को इस आपदा का सर्वाधिक दंश झेलना पड़ा है।

वहां 180 से अधिक अग्निशमन कर्मियों और राहत कर्मियों को लगाया गया है, ताकि आपदा के शिकार लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा सके।

यह कस्बा इस कारण भी चर्चित है क्योंकि यहां ब्राजील के अंतिम राजा पेड्रो द्वितीय का अंतिम संस्कार किया गया था। आपदा इतनी भीषण है कि पूरे शहर में कारें पानी में बहती हुई दिखाई दे रही हैं।

शहर में आपात स्थिति घोषित कर दी गयी है। कुछ इलाकों में तो महज छह घंटे की बारिश में ही 260 मिलीमीटर बारिश रेकार्ड की जा चुकी थी।

रूस की आधिकारिक यात्रा पर गए राष्ट्रपति जायर बोल्सोनारो ने ट्वीट कर कहा कि वे आपदा पर नजर रखे हुए हैं। उन्होंने अपने मंत्रिमंडलीय सहयोगियों से तत्काल राहत सुनिश्चित कराने को भी कहा है।

spot_img

Latest articles

चूटूपालू घाटी में ट्रेलर का कहर, कई गाड़ियां चपेट में, दर्जनभर से ज्यादा घायल

Accident in Chutupalu Valley: जिले में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। चूटूपालू...

रजरप्पा के पास हाथियों की दस्तक, जनियामारा में दहशत का माहौल

Elephants Arrive Near Rajrappa : रामगढ़ जिले के रजरप्पा क्षेत्र में जंगली हाथियों (Wild...

सदर अस्पताल रांची की बड़ी उपलब्धि, तीन क्षेत्रों में मिला सम्मान

Sadar Hospital Ranchi's big Achievement: सदर अस्पताल रांची ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में...

खनिज भूमि पर सेस बढ़ा, विकास और पर्यावरण को मिलेगा सहारा

Cess on Mineral Land Increased: झारखंड सरकार ने खनिज धारित भूमि पर लगने वाले...

खबरें और भी हैं...