मैं बिग बॉस 14 में अपनी हार से दुखी नहीं हूं : राहुल वैद्य

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

मुंबई: सिंगर राहुल वैद्य बिग बॉस 14 के फिनाले में टॉप 2 में पहुंचे, लेकिन रुबीना दिलैक से हार गए।

हालांकि, उनका कहना है कि आश्चर्यजनक तौर पर वे अपनी हार से दुखी नहीं हैं, बल्कि वे तो इस बात से ही खासे खुश हैं कि वे इस विवादित रियलिटी शो को जीतने वाले टॉप 2 प्रतियोगी बने।

शो का ग्रैंड फिनाले रविवार की रात को हुआ।

बिग बॉस के घर में 140 दिन बिताने के बाद इस मुकाम तक पहुंचे राहुल ने आईएएनएस को बताया, मैं बहुत खुश हूं।

जिस दिन मैं इस शो में शामिल हुआ था, तब भी मैंने यहां तक पहुंचने की उम्मीद नहीं की थी। मैं टॉप 2 में पहुंचा और आश्चर्यजनक तौर पर मुझे इस बात का दुख नहीं है कि मैं जीत नहीं पाया।

मैं बहुत खुश हूं कि मैंने अच्छे से यह गेम खेला और अब मैं अपने घर और गर्लफ्रेंड के पास वापस लौट रहा हूं।

सीजन की विजेता रहीं रुबीना के साथ राहुल का प्यार और नफरत दोनों का रिश्ता रहा।

वह कहते हैं, हमें अब भी अपनी लड़ाई की शुरुआत के बारे में नहीं पता है लेकिन हमने वादा किया है कि हम इस लड़ाई को आगे लेकर नहीं जाएंगे।

बल्कि जो कुछ भी बिग बॉस में हुआ, उसे बिग बॉस के घर पर ही छोड़कर जाएंगे। लिहाजा मुझे लगता है कि हम दोनों एक दूसरे के बीच कोई नकारात्मकता नहीं चाहते हैं।

Share This Article