IAEA ने आपातकालीन सेंटर को 24 घंटे Response Mode में रखा

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली: अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) ने शुक्रवार को कहा कि उसने जापोरिज्या परमाणु ऊर्जा संयंत्र में लगी आग के मद्देनजर आपातकालीन सेंटर को 24 घंटे रिस्पांस मोड में रखने का फैसला किया है।

रूस की गोलीबारी से इस संयंत्र में आग लग गई थी। एक ट्वीट में, आईएईए ने कहा, आईएईए , यूक्रेन में परमाणु ऊर्जा संयंत्र में गंभीर स्थिति के कारण अपने आपातकालीन केंद्र को रिस्पांस मोड में रखने का फैसला किया है।

लड़ाई के कारण लगी आग को बुझाने के लिए दमकलकर्मियों को शुरू में पहुंच से वंचित कर दिया गया था, लेकिन बाद में उन्हें पहुंच प्रदान की गई।

कुल मिलाकर, यूक्रेन में 15 परमाणु ऊर्जा ब्लॉक हैं।

Share This Article