नई दिल्ली : भारतीय वायुसेना (IAF) ने स्वदेशी लड़ाकू विमान ‘तेजस’ के पूरे बेड़े को कल यानी 9 अप्रैल से फिर से उड़ान भरने की मंजूरी दे दी है। बता दें कि 7 फरवरी 2026 को हुए एक हादसे के बाद एहतियात के तौर पर पूरे बेड़े को ग्राउंडेड (उड़ान पर रोक) कर दिया गया था। करीब दो महीने तक चली गहन जांच के बाद अब वायुसेना ने यह फैसला लिया है। वायुसेना और सार्वजनिक क्षेत्र की विमान निर्माता कंपनी हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) की एक संयुक्त जांच समिति ने पाया कि 7 फरवरी को हुआ हादसा सॉफ्टवेयर में आई एक तकनीकी गड़बड़ी (ग्लिच) के कारण हुआ था। वर्तमान में वायुसेना के पास लगभग 35 सिंगल-इंजन वाले तेजस विमान हैं।
वायुसेना का बड़ा फैसला : सॉफ्टवेयर की खामी सुधरी, कल से फिर आसमान में हुंकार भरेगा ‘Tejas’
करीब दो महीने बाद भारतीय वायुसेना ने तेजस लड़ाकू विमानों को फिर उड़ान की मंजूरी दी, जांच में फरवरी हादसे का कारण सॉफ्टवेयर गड़बड़ी पाया गया।

विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।
