पणजी: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला नौ अप्रैल को गोवा में ‘कॉमनवेल्थ पार्लियामेंट्री एसोसिएशन (सीपीए) इंडिया रीजन वेस्ट जोन’ सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे। इस सम्मेलन में शासन और विकास की प्राथमिकताओं पर चर्चा की जाएगी। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। गोवा विधानसभा के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि बिरला बृहस्पतिवार को सुबह 10 बज कर 40 मिनट पर कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे और अपराह्न 12 बज कर 10 मिनट पर इसे संबोधित करेंगे।
ओम बिरला नौ अप्रैल को गोवा में राष्ट्रमंडल संसदीय सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला नौ अप्रैल को गोवा में सीपीए इंडिया रीजन वेस्ट जोन सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे, जहां शासन और विकास की प्राथमिकताओं पर महत्वपूर्ण चर्चा होगी।

विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।
